
ओडिशा: धर्मांतरण के शक में 3 लोगों को भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा, मामले की जांच शुरू
AajTak
पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को गोबरधनपुर गांव में हुई और घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. रेमुना पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सुभाष चंद्र मलिक ने कहा, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर गई और दो महिलाओं और एक पुरुष को बचाया.
ओडिशा के बालासोर में जिन तीन युवकों को भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा था, उस मामले में अब एक नई थ्योरी सामने आई है. पुलिस ने शनिवार को कहा कि तीनों पर आरोप है कि वो आदिवासी परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे. जिसके बाद भीड़ ने उन्हें बांधकर पीटा. बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को गोबरधनपुर गांव में हुई और घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. रेमुना पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सुभाष चंद्र मलिक ने कहा, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर गई और दो महिलाओं और एक पुरुष को बचाया.
उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच के बाद, दो समूहों के लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए और जांच चल रही है." उन्होंने कहा, "गांव में शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था की स्थिति में किसी भी तरह के उल्लंघन को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं."
यह भी पढ़ें: ओडिशा में ₹23 लाख की ऑनलाइन ठगी, जयपुर और जोधपुर से दो गिरफ्तार
पहले भी हुए हैं ऐसे मामले
हाल ही में ओडिशा के बालासोर जिले से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. जहां सारथा गांव में चोरी के शक में चार युवकों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया था. इस घटना में 32 वर्षीय त्रिलोचन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य 35 वर्षीय सतीश सिंह, 31 वर्षीय तपुआ महंती और 19 वर्षीय तपन प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










