
ओडिशा: तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 30 से अधिक घायल
AajTak
ओडिशा के कोरापुट में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए. बस गुप्तेश्वर मंदिर जा रही थी जब दपारीघाटी के पास हादसा हुआ. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. वहीं, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.
ओडिशा के कोरापुट जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए. यह हादसा बोइपारीगुडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के दपारीघाटी में हुआ, जब तीर्थयात्रियों से भरी बस गुप्तेश्वर मंदिर की ओर जा रही थी और एक तीखे मोड़ पर पलट गई. पुलिस का कहना है कि फिलहाल हमें तीन शव मिले हैं, बाकी घायलों को अस्पताल भेजा गया है. तलाशी अभियान जारी है.
दरअसल, बस कटक जिले के नियाली से करीब 45-50 तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तेश्वर मंदिर जा रही थी. इस दौरान दपारीघाटी के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई. इस घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- ओडिशा में रफ्तार का कहर, तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
बस हादसे के बाद तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया. घायलों को बोइपारीगुडा मेडिकल सेंटर ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, कई यात्रियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.
मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने अधिकारियों को घायलों के इलाज में हरसंभव मदद देने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










