
ओडिशा ट्रेन हादसा: ममता ने मौत के आंकड़े पर उठाए सवाल, राहुल ने मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा
AajTak
ओडिशा में रेल हादसे के बाद ममता बनर्जी ने जहां मौतों के आंकड़ों पर सवाल उठाया है, तो वहीं राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की ज़िम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती. प्रधानमंत्री को फ़ौरन रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए.
ओडिशा के बालासोर में हुए भयावह रेल हादसे के बाद विपक्ष केंद्र पर लगातार निशाना साध रहा है. जहां पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रेस क़ॉन्फ्रेंस कर मौत के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं, तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी रेल हादसे को लेकर सरकार को घेरा है. राहुल ने ट्वीट किया कि 270 से ज्यादा मौतों के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं. मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की ज़िम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती. प्रधानमंत्री को फ़ौरन रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए.
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, जबकि उनकी (केंद्र) की सूची में मौतों का आंकड़ा घट रहा है. ये कैसे हो सकता है. पता नहीं. वे संख्या कम कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कोरोमंडल जैसी ट्रेन में एंटी कोलिशन डिवाइस क्यों नहीं लगा था? एसीबी क्यों बनाया गया, ताकि ऐसी घटनाएं रुक सकें? अगर ट्रेनों में डिवाइस नहीं लगाई जाएगी तो क्या ट्रेनें अपने आप रुक जाएंगी. दरअसल बालासोर हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या पहले 288 बताई गई थी. लेकिन बाद में ओडिशा सरकार ने रविवार को मरने वालों की संख्या को 288 से संशोधित कर 275 कर दिया है, जबकि घायलों की संख्या 1,175 कर दी गई है.
ममता बोलीं- बंगाल के 182 लोगों की पहचान नहीं
ममता ने कहा कि हमने कई अधिकारियों के साथ मेदिनीपुर के एडीएम, कई अधिकारियों, 150 एंबुलेंस और 50 बसों को बंगाल से ओडिशा भेजा. केंद्र सरकार बातें ज्यादा करती है काम कम करती है. राज्य सरकार काम करती हैं. उन्होंने कहा कि हादसे में पश्चिम बंगाल के कई लोगों की जान गई है, जबकि कई लोग घायल हैं. ममता ने कहा कि बंगाल के 62 लोगों की मौत हुई है. जबकि 182 लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. अभी तो अनारक्षित यात्रियों की सूची ही नहीं मिली है. यहां पश्चिम बंगाल में 73 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. 56 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. मॉनिटरिंग सेल 24/7 चालू हैं. हम ओडिशा से लगभग 700 लोगों को वापस लाए हैं.
400 मानव रहित क्रॉसिंग को मानवयुक्त में बदला: ममता
बंगाल की सीएम ने कहा कि जब मैं रेल मंत्री थी, तो पीड़ित परिवार को नौकरी दी गई थी. हमने जगह-जगह टक्कर रोधी उपकरण लगाए थे. हमारे समय में 400 मानव रहित क्रॉसिंग को मानवयुक्त में बदला गया था. मानव रहित क्रॉसिंग के बनने से रेल दुर्घटनाओं में कमी आई है. यह वर्तमान केंद्रीय का श्रेय नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान की केंद्र सरकार ने रेलवे के लिए कुछ नहीं किया है, बल्कि इसे बर्बाद किया जा रहा है. हमने मृतक परिवार के लिए 5 लाख और गंभीर घायलों के लिए 1 लाख और घायलों को 25000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










