
ओडिशा ट्रेन हादसा: जब ममता-अश्विनी वैष्णव टकराए! बंगाल CM के दावे पर रेल मंत्री ने तुरंत जताई आपत्ति
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और दो बार रेल मंत्री रहीं ममता बनर्जी ने शनिवार दोपहर ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद दुर्घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने उचित जांच की मांग की. उन्होंने कहा, यह इस सदी की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना है. सच्चाई सामने आनी चाहिए. उन्होंने हादसे में 500 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई है. हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आंकड़े पर असहमति जताई है.
ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद सियासत भी गरमा गई है. शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचीं. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. ममता ने सबसे पहले बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली. उसके बाद हादसे को लेकर बड़ी आशंका जताई. ममता ने 500 से ज्यादा मौतें होने की आशंका जताई. हालांकि, ममता के दावे पर तुरंत रेल मंत्री वैष्णव ने आपत्ति जताई और कहा, आधिकारिक आंकड़ा सामने है. मरने वालों की संख्या 238 की पुष्टि हुई है. देर शाम तक मरने वालों की संख्या 288 तक पहुंच गई है.
दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद बचाव कार्य की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंची थीं. दो बार रेल मंत्री रहीं ममता बनर्जी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. ममता ने कहा, यह इस सदी की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना है और इसकी उचित जांच होनी चाहिए. इसके पीछे साजिश की आशंका है. सच्चाई सामने आनी चाहिए.
'ट्रेन में नहीं लगा था टक्कर रोकने वाला सिस्टम'
ममता ने सवाल किया, टक्कर-रोधी सिस्टम काम क्यों नहीं करता है? उन्होंने कहा, कोरोमंडल एक्सप्रेस में टक्कर रोकने वाले सिस्टम नहीं लगा था. जब मैं रेल मंत्री थी, तब मैंने ट्रेनों में एक टक्कर रोधी सिस्टम लगाने की कवायद की थी. इस सिस्टम की वजह से एक ही ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनें एक निश्चित दूरी पर रुक जाती थीं. अब, जब आप यहां हैं (अश्विनी वैष्णव की ओर मुड़ती हैं) तो मैं यह बताना चाहती हूं कि इस ट्रेन में कोई सिस्टम नहीं लगा था. इस तरह की तकनीक के कार्यान्वयन से इस घटना को टाला जा सकता था.
Odisha Train Accident: घायलों से खचाखच भरे अस्पताल, 20 घंटे से लगातार ड्यूटी पर मेडिकल स्टाफ
'500 लोगों के मरने की आशंका, जांच होनी चाहिए'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










