
ओडिशा: कोरोना से हुई मां-बाप की मौत तो बच्चों को फ्री एजुकेशन, विधवाओं को पेंशन, CM ने किया ऐलान
AajTak
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा का ऐलान किया है, जिनके माता-पिता कोरोना संक्रमण की लहर में अपनी जान गंवा चुके हैं. जिन महिलाओं के पति गुजर गए हैं, उन्हें भी पेंशन दी जाएगी.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य के सभी दलों की वर्चुअल मीटिंग बुलाई और कोरोना की स्थिति पर बातचीत की. उन्होंने इस अहम बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए. मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक योगदान देने की बात कही. कोरोना काल में कई परिवार तबाह हुए हैं. ओडिशा सरकार मधुबाबू पेंशन योजना के तहत उन बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराएगी, जिनके मां-बाप कोरोना संक्रमण का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं. विधवाओं को भी पेंशन के जरिए राहत पहुंचाने की योजना तैयार की गई है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










