
ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो दोस्तों पर हाथी ने किया हमला, एक को कुचलकर मार डाला, 1 घायल
AajTak
सुंदरगढ़ जिले में जंगली हाथी ने दो लोगों पर हमला कर दिया. एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल व्यक्ति को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में जंगली हाथी ने दो लोगों पर हमला कर दिया. एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल व्यक्ति को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, यह घटना शनिवार रात नुआगांव के कुआंरमुंडा में हुई. एक व्यक्ति अपने दोस्त के साथ लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के बाद घर लौट रहा था. इस दौरान उनका सामना हाथी से हो गया. हाथी ने उनका पीछा किया और उनमें से एक के गिर जाने पर उसे कुचलकर मार डाला.
ये भी पढ़ें- साइकिल से सब्जी बेचने जा रहा था नेपाल, रास्ते में जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने किया अलर्ट
पुलिस ने बताया कि हाथी ने दूसरे व्यक्ति पर भी हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. वन रेंजर दुर्योधन जेराई ने बताया कि घायल व्यक्ति का राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वनकर्मी मौके पर गए और हाथी को भगाने में सफल रहे.
ये भी पढ़ें- UP: सूंड से उठाया और जमीन पर पटका, फिर कुचला... हाथी के हमले से 26 वर्षीय शख्स की मौत

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








