
ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती की रैली पर पथराव के बाद भड़की हिंसा, 10 पुलिसकर्मी घायल
AajTak
ओडिशा के संबलपुर शहर में हनुमान जयंती से पहले मोटरसाइकिल रैली के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई. इस हिंसा में कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए. हिंसा के दौरान एक अस्थायी दुकान और कई दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई.
ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती से पहले आयोजित एक मोटरसाइकिल रैली के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई. इस हिंसा में कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने शहर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह त्योहार ओडिशा में महा विशुवा संक्रांति पर मनाया जाता है जो इस साल 14 अप्रैल को पड़ रहा है.
कई वाहनों में लगाई गई आग
एक अस्थायी दुकान और कई दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई थी, जबकि हिंसा के दौरान कई कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. लगभग 1000 लोगों द्वारा मोटरसाइकिल रैली में भाग लिया गया और इस दौरान रैली पर कथित तौर पर पत्थर फेंके जाने के बाद हिंसा शुरू हो गई. शहर के संवेदनशील कहे जाने वाले मोतीझरन इलाके में पथराव हो गया. अतिरिक्त एसपी तपन के मोहंती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना में 10 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि शहर में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बल की तैनाती की गई है.
धारा 144 लागू
घायलों में एक महिला सिपाही भी शामिल है. यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस बल के अलावा बाहर से भी कोई व्यक्ति घायल हुआ है? मोहंती ने कहा कि जांच चल रही है और अभी और कुछ नहीं बताया जा सकता है. उन्होंने कहा कि संबलपुर शहर के सभी छह थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.
पथराव के बाद भड़की हिंसा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










