
ओडिशा के लिंगराज मंदिर में हादसा, शिखर पर महादीप चढ़ाते हुए फिसला सेवक, गर्म तेल गिरने से 3 झुलसे
AajTak
भुवनेश्वर के श्री लिंगराज मंदिर के शिखर पर बुधवार रात महादीप ले जाते समय दुर्घटना हो गई. यहां मंदिर के शिखर पर महादीप जलाते हुए सेवक का पैर फिसल गया और गर्म तेल गिरने से तीन लोग झुलस गए.
ओडिशा में भुवनेश्वर के श्री लिंगराज मंदिर के शिखर पर बुधवार रात महादीप ले जाते समय दुर्घटना हो गई. इस दुर्घटना में मंदिर का एक कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा,'यह घटना रात करीब 10:40 बजे हुई जब एक सेवक एक हाथ में 'महादीप' पकड़कर 11वीं सदी के भगवान शिव के मंदिर की चोटी पर चढ़ने के लिए जा रहा था.उसी समय उसके फिसलने के कारण महादीप का गर्म तेल उस पर गिर गया. इस हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित दो अन्य लोग भी झुलस गए. बाद में एक अन्य सेवक ने महादीप को मंदिर के शिखर पर पहुंचाया और उसे मंदिर के शीर्ष पर रख दिया."
खुर्दा के जिला कलेक्टर चंचल राणा ने कहा कि 50 साल के सेवक जोगेंद्र समर्थ को घायल हालत में सरकारी कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.भुवनेश्वर-एकामरा के विधायक बाबू सिंह ने कहा कि एक पुलिसकर्मी सहित दो अन्य लोग उस समय झुलस गए जब सेवादार के गिरने से लैंप का गर्म तेल उन पर गिर गया.
इस मंदिर में 'महादीप' जलाने से महा शिवरात्रि के अवसर पर किए गए दिन भर के उपवास का समापन हुआ.भगवान शिव के शुभ अनुष्ठान को देखने के लिए हजारों भक्त एकत्र हुए थे.
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बाद में अस्पताल का दौरा किया और सेवादार के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली. अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, मंदिर सेवक की आंख की पलक और सिर पर चोटें आई हैं. इस बीच, दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










