
ओडिशा के मलकानगिरी में घने जंगल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
AajTak
ओडिशा के मलकानगिरी जिले के जिनेलगुड़ा जंगल में जिला वालंटरी फोर्स ने तलाशी अभियान के दौरान जमीन में गाड़े गए माओवादियों के हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं. इसमें SLR राइफल, 50 राउंड गोला-बारूद, मैगजीन, मोबाइल फोन, सिरिंज और माओवादी साहित्य शामिल हैं.
ओडिशा के मलकानगिरी जिले के जिनेलगुड़ा जंगल में जिला वालंटरी फोर्स (DVF) ने तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं. मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद शर्मा ने रविवार को इसकी जानकारी दी है.
मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद शर्मा ने बताया कि शनिवार को एमवी-79 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत जिनेलगुडा वन क्षेत्र में जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाए जा रहे थे. इस दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया गया, जिसमें जमीन में गड़ा हुआ बरामद सामान में एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, दो मैगजीन, चार गोला-बारूद चार्जर क्लिप, 7.62 एमएम एसएलआर बॉल गोला-बारूद के 50 राउंड, .303 बॉल गोला-बारूद के दो राउंड, एक मैगजीन पाउच, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, एक सिरिंज, सिम वाला एक मोबाइल फोन और कुछ माओवादी साहित्य शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- ओडिशा: गोबर के ढेर से नोटों के कई बंडल बरामद, दो राज्यों की पुलिस ने की थी गांव में छापेमारी
शर्मा ने बताया कि उन्हें संदेह है कि इलाके में शिविर लगाने वाले लाल विद्रोही तलाशी अभियान के मद्देनजर सामान छोड़कर भाग गए. उन्होंने कहा, जब्त किए गए हथियार और गोलाबारूद एओबीएसजेडसी (आंध्र-ओडिशा सीमा विशेष क्षेत्रीय समिति) के माओवादी कैडरों के हैं और इनका उद्देश्य नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाना था.
क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मिलेगी मदद
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि यह बरामदगी माओवादी गुटों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता है. इससे माओवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने और इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










