
ओडिशा के तापमान ने तोड़ा 54 साल का रिकॉर्ड, भारी बारिश से गिरा पारा, उखड़ गए पेड़ और कच्चे मकान
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटों के दौरान भुवनेश्वर में औसत वर्षा 25 मिमी दर्ज की गई है. आईएमडी के सूत्रों ने कहा कि बारिश के कारण तापमान का स्तर नीचे आ गया है और भुवनेश्वर ने मार्च में अब तक के सबसे कम अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
ओडिशा के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मार्च के मौसम में हो रही बारिश के चलते ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक, पुरी, पारादीप और बारीपदा शहरों में 20 मार्च को अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी गुरुवार को भी ओडिशा के अधिकतर इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.
तापमान में दर्ज की गई कमी ओडिशा की राजधानी, भुवनेश्वर में 20 मार्च को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो 6 मार्च, 1970 के 24.3 डिग्री के पिछले रिकॉर्ड से कम है . इसी तरह, कटक में 20 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो 6 मार्च 1970 के 23.6 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड से काफी कम है. वहीं, पुरी में तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि मार्च 12, 1989 के 24.6 डिग्री से काफी कम है.
मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटों के दौरान भुवनेश्वर में औसत वर्षा 25 मिमी दर्ज की गई है. आईएमडी के सूत्रों ने कहा कि बारिश के कारण तापमान का स्तर नीचे आ गया है और भुवनेश्वर ने मार्च में अब तक के सबसे कम अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि बुधवार को ओडिशा के कम से कम नौ शहरों में दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि 30 स्थानों पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया.
ओडिशा में बारिश से नुकसान ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, कच्चे मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. वहीं, सब्जी की खेती पर भी असर देखने को मिला है.ओडिशा के ढेंकनाल में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए. पेड़ उखड़ने के चलते कई रास्ते ब्लॉक हो गए थे जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने इन पेड़ों को सड़कों से हटाया और रास्ता खोला.
अगले चार से पांच दिनों में बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 मार्च से अगले चार से पांच दिनों के दौरान ओडिशा के कई इलाकों में दिन के वक्त अधिकतम तापमान में 8 से 10 डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है. वहीं, रात में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










