
ओडिशा के जाजपुर में भीषण सड़क हादसा, डीएसपी समेत दो की मौत
AajTak
ओडिशा के जाजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में DSP समेत दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान जाजपुर जिला पुलिस मुख्यालय, पनिकोंइली में कार्यरत डीएसपी बलराम नायक और उनके रिश्तेदार पूर्ण चंद्र नायक के रूप में हुई है. ये हादसा उस वक्त हुआ जब डीएसपी बलराम नायक अपने पैतृक गांव घाटगांव से लौट रहे थे.
ओडिशा के जाजपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक DSP समेत दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-215 पर पनिकोंइली थाना क्षेत्र में हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान जाजपुर जिला पुलिस मुख्यालय, पनिकोंइली में कार्यरत डीएसपी बलराम नायक और उनके रिश्तेदार पूर्ण चंद्र नायक के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक, डीएसपी बलराम नायक अपने पैतृक गांव घाटगांव से लौट रहे थे, पनिकोंइली लौटते समय कृपालु राइस मिल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को बचाया और गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MJKMCH), जाजपुर टाउन पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही जाजपुर एसपी यशप्रताप श्रिमल अस्पताल पहुंचे, मामले की जानकारी ली और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के निर्देश दिए. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, साथ ही, ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए मैनहंट अभियान चलाया जा रहा है.
इस हादसे से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है. डीएसपी बलराम नायक एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे. पुलिस प्रशासन ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










