
ओडिशा: ओलिव रिडले कछुओं के संरक्षण के लिए उठाया गया जरुरी कदम, 7 महीनों तक फिशिंग बैन
AajTak
ओडिशा सरकार (Odisha Government) उन स्थलों के आसपास 1 नवंबर से 31 मई तक के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाएगी, जहां लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुए (Olive Ridley Turtles) सामूहिक घोंसले के लिए एकत्र होते हैं.
ओडिशा सरकार (Odisha Government) ने ओलिव रिडले के संरक्षण एवं विकास के मद्देनजर कछुए द्वारा घोंसला बनाना व अंडा देने वाले स्थलों के तट पर 1 नवम्बर से 31 मई तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है. मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने विभिन्न विभागों को ओलिव रिडले कछुए (Olive Ridley Turtles) के संरक्षण और पोषण में जमीनी स्तर पर ठोस प्रयास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










