
ओडिशा उपचुनावः बीजद कैंडिडेट अलका मोहंती प्रचंड वोटों से जीतीं, BJP तीसरे नंबर पर खिसकी
AajTak
ओडिशा के ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेडी ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस दूसरे और बीजेपी तीसरे नंबर पर रही. सीएम नवीन पटनायक ने कैंडिडेट अलका मोहंती को बधाई दी.
ओडिशा में ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) की कैंडिडेट ने प्रचंड जीत हासिल की है. BJD की उम्मीदवार अलका मोहंती ने 66,122 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. जबकि विपक्षी पार्टी भाजपा खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई है. 2024 में होने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनावों से पहले हुए उप-चुनाव में बीजेडी की कैंडिडेट मोहंती ने कांग्रेस के कैंडिडेट को 66,122 वोटों से हराया. जहां अलका मोहंती को कुल 93,953 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार किशोर पटेल को 27,831 वोट मिले हैं.
चुनाव आयोग के अनुसार ब्रजराजनगर की पूर्व विधायक और भाजपा उम्मीदवार राधारानी पांडा को महज 22,630 वोट मिले हैं. लिहाजा उनकी जमानत भी जब्त हो गई. 2019 के बाद से ओडिशा में हुए अब तक के उपचुनावों में ब्रजराजनगर उपचुनाव का अंतर सबसे ज्यादा है. चुनाव आयोग के मुताबिक बीजद उम्मीदवार को 61.25 फीसदी, कांग्रेस को 18.14 फीसदी और बीजेपी को 14.75 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार को 2.02 प्रतिशत वोट मिले हैं. चुनाव में 0.99 प्रतिशत वोटर्स ने नोटा पर बटन दबाया.
वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई और 20 राउंड के बाद संपन्न हुई. वोटिंग के बाद पार्टी के अध्यक्ष और सीएम नवीन पटनायक ने अलका मोहंती को बधाई दी. साथ ही कहा कि मैं ब्रजराजनगर के लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं. पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कड़ी मेहनत की. इस जीत ने सेवा की प्रतिज्ञा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता जाहिर कर दी है.
वहीं अलका मोहंती ने कहा कि मुझ पर विश्वास करने और मुझे उपचुनाव का टिकट देने के लिए मैं सीएम नवीन पटनायक की आभारी हूं. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने उपचुनाव में कड़ी मेहनत की. इसके अलावा मैं ब्रजराजनगर के लोगों के समर्थन के लिए उनका आभारी हूं. मैं निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी मेहनत करूंगी. मोहंती ने कहा कि वह अपने पति किशोर मोहंती की तरह पूरी लगन से काम करेंगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










