
ओडिशा: अधजली हालत में मिली वन विभाग के अफसर की लाश, पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप
AajTak
ओडिशा के नयागढ़ जिले में वन विभाग के अधिकारी का आधा जला हुआ शव उनके घर से मिला है. घटना के दौरान उनकी पत्नी झुलस गईं, जबकि बेटा सुरक्षित बच गया. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. मृतक के बड़े भाई ने मृतक की पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ओडिशा के नयागढ़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सरनकुल पांचरिडा रेंज में तैनात वन विभाग के अधिकारी शिशिर साहू की आधी जली लाश उनके ही घर से बरामद की गई है. यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जब शिशिर अपने घर बारामासीदांडा में पत्नी नमिता और बेटे अभिषेक के साथ मौजूद थे. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त घर में आग लग गई थी, जिसमें शिशिर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी झुलस गई और बेटा सुरक्षित बच गया. आग से घर का एक हिस्सा और एक दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गया.
घटना के बाद मृतक के बड़े भाई सरत साहू ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है. उन्होंने दर्ज कराई शिकायत में कहा कि शिशिर को उसकी पत्नी नमिता और बेटे अभिषेक ने मिलकर जिंदा जलाया. सरत के अनुसार, हत्या के पीछे शिशिर का किसी महिला से कथित अवैध संबंध हो सकता है, जिस कारण परिवार में विवाद चल रहा था.
यह भी पढ़ें: UP: ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली- आत्महत्या
इस आरोप के बाद पुलिस ने केस को हत्या और साजिश के पहलू से देखना शुरू कर दिया है. नयागढ़ के एएसपी सुभाष पांडा ने बताया कि मामला संवेदनशील है. सभी एंगल से जांच की जा रही है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी जांच कर रहे हैं. फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.
पुलिस ने शिशिर के बेटे अभिषेक से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि आग कैसे लगी और उस समय घर के भीतर क्या हुआ. वहीं, पत्नी नमिता को गंभीर झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की जांच रिपोर्ट का सभी को इंतजार है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










