
ओडिशाः ससुराल वालों ने महिला को तांत्रिक के पास छोड़ा, 79 दिनों तक हुआ रेप
AajTak
ओडिशा के बालासोर (Odisha Balasore) में एक महिला ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उसके साथ एक तांत्रिक ने 79 दिनों तक बंधक बनाकर रेप किया. महिला ने कहा कि पारिवारिक कलह सुलझाने के नाम पर उसके ससुराल वाले तांत्रिक के पास छोड़कर आए थे. महिला ने तांत्रिक के अलावा अपने पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया है.
ओडिशा के बालासोर (Odisha Balasore) में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर तांत्रिक के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के अनुसार, बालासोर जिले के जलेश्वर इलाके में उसके वैवाहिक विवाद को सुलझाने के बहाने तांत्रिक ने कथित तौर पर उसके साथ 79 दिनों तक रेप किया. पीड़ित महिला ने तांत्रिक के अलावा पति और ससुराल वालों के खिलाफ जलेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस से की शिकायत में महिला ने कहा है कि साल 2017 में उसकी शादी हुई थी. शादी के छह महीने बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की तो उसने भी महिला पर ही आरोप लगा दिए. कुछ दिनों बाद उसका पति काम के सिलसिले में बाहर चला गया. इसके बाद महिला की सास गीता रानी उसे तांत्रिक के पास ले गई. सांस ने महिला से कहा कि तांत्रिक उसका पारिवारिक विवाद खत्म कर देगा, लेकिन इसके लिए उसे कुछ दिन तक तांत्रिक के पास रहना होगा. आरोप है कि महिला के विरोध के बावजूद ससुराल वाले उसे वहीं छोड़ गए.
यह भी पढ़ें: बिहार के इस मंदिर में लगता है 'भूतों का मेला', तांत्रिक ऐसे करते हैं भक्तों की समस्याओं को दूर...
28 अप्रैल को महिला को तांत्रिक का मोबाइल हाथ लग गया. इसके बाद महिला ने अपने माता-पिता को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. उसके माता-पिता ने तुरंत पुलिस को फोन किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तांत्रिक के कब्जे से मुक्त कराया. इस मामले में महिला ने अपने पति नीलामणि जेना, ससुर पूर्णचंद्र, सास गीता रानी और सूर्यमणि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इंडिया टुडे से बात करते हुए बालासोर के एसपी सुधांशु मिश्रा ने कहा कि जलेश्वर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, जांच जारी है.
तांत्रिक की पहचान बालासोर के भोगराई ब्लॉक के कखरा गांव के मूल निवासी एसके तारफ के रूप में की गई है. वह मयूरभंज जिले के बैंचडीहा गांव में रहता है. महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने साथ 79 दिनों तक रेप किया. उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










