
ओटीटी पर इस हफ्ते तमिल-तेलुगू-मलयालम की ये फिल्में हो रहीं रिलीज, वीकेंड पर घर बैठे करें एंजॉय
ABP News
OTT Releases 13-15 March: मार्च के दूसरे हफ्ते तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ की कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं. रोमांस से कॉमेडी तक, हर जॉनर में दर्शकों को घर बैठे मनोरंजन मिलेगा.
मार्च 2026 का दूसरा हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए खास रहने वाला है. इस हफ्ते तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की कई नई फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं. रोमांस से कॉमेडी तक, हर जॉनर का मनोरंजन दर्शकों को घर बैठे देखने को मिलेगा. इस हफ्ते कुल नौ नई फिल्में-सीरीज दस्तक दे रही हैं, जिनमें रिश्तों की उलझनों से लेकर सपनों की कहानी देखने को मिलेगी. तो आइए इस लिस्ट को देखते है और इन्हें अपने वॉचलिस्ट में एड करते हैं.
फंकी
तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'फंकी' में एक्टर विश्वक सेन और कायादु लोहार लीड रोल में हैं. निर्देशक अनुदीप केवी की इस फिल्म में एक ऐसे युवक की कहानी दिखाई गई है जो अपने रिश्तों और जिंदगी के फैसलों को लेकर उलझन में है. हल्के-फुल्के कॉमेडी और रोमांस से भरी यह फिल्म 13 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












