
ऑस्ट्रिया से मुंबई लौटे सलमान खान, Bigg Boss 15 के प्रीमियर की करेंगे शूटिंग
AajTak
बताया जा रहा है कि सलमान खान अपनी बिग बॉस 15 के होस्ट की जिम्मेदारी को निभाने वाले हैं. 2 अक्टूबर को बिग बॉस 15 का प्रीमियर होने वाला है और सलमान खान वापस आने के बाद अब इसकी शूटिंग करने वाले हैं. नागपुर में हुई प्रेस मीटिंग के दौरान सलमान खान ने अपने वीडियो मैसेज में कहा था कि वह शो में वापसी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 की ऑस्ट्रिया में शूटिंग को खत्म कर मुंबई लौट आए हैं. रविवार को पैपराजी ने सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट से निकलते देखा. यहां सलमान डेनिम जींस और शर्ट के साथ ब्लैक टी-शर्ट और हैट में नजर आए. उन्होंने अपने चेहरे पर ब्लैक मास्क लगाया था और जेब में हाथ डालकर चल रहे थे.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










