
'ऑफिस में ओवरटाइम करके कुछ नहीं होता...', Swiggy के सीईओ ने क्यों कहा ऐसा?
AajTak
स्विगी के फूड और मार्केटप्लेस के CEO रोहित कपूर ने हाल ही में हसल कल्चर पर खुलकर अपने विचार शेयर किए हैं. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कपूर ने साफ शब्दों में कहा कि देर रात तक काम करना, सेहत और निजी जिंदगी के लिए नुकसानदायक है. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर 32,000 से ज्यादा लाइक्स बटोर चुका है, और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर हसल कल्चर को लेकर बहस छिड़ी हुई है. खासकर अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) की 26 साल की चार्टर्ड अकाउंटेंट एना सेबेस्टियन की मौत के बाद. हसल कल्चर एक ऐसी प्रोडेक्टिविटी को दिखाता है, जिसमें व्यक्ति लगातार कामयाबी और प्रोडेक्टिविटी की तलाश में खुद को काम में झोंक देता है.
स्विगी के फूड और मार्केटप्लेस के CEO रोहित कपूर ने हाल ही में हसल कल्चर पर खुलकर अपने विचार शेयर किए हैं. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कपूर ने साफ शब्दों में कहा कि देर रात तक काम करना, सेहत और निजी जिंदगी के लिए नुकसानदायक है. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर 32,000 से ज्यादा लाइक्स बटोर चुका है, और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं.
देखें वीडियो...
टेकस्पार्क्स इवेंट में बातचीत के दौरान कपूर ने कहा कि कुछ दिन देर तक काम करना जरूरी हो सकता है, लेकिन हर रोज ऐसा करना सही नहीं है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा-जो लोग रात 3 बजे तक काम करने की बात करते हैं, वो ये नहीं बताते कि वो अगले दिन दोपहर 1 बजे ऑफिस आते हैं. उनका मानना है कि इस तरह की संस्कृति से न सिर्फ काम का माहौल खराब होता है, बल्कि यह लोगों की निजी जिंदगी पर भी असर डालता है.
कपूर का ये बयान तब सामने आया, जब हसल कल्चर को लेकर कई बड़े उद्योगपति और नेताओं ने इसे बढ़ावा देने की बात कही थी. कुछ समय पहले, नारायण मूर्ति ने भी युवाओं को 70 घंटे प्रति सप्ताह काम करने की सलाह दी थी, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था.
सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









