
'ऑपरेशन Lotus के लिए BJP के इशारे पर काम कर रहे राज्यपाल', पंजाब के कैबिनेट मंत्री का दावा
AajTak
बीजेपी की आलोचना करते हुए अरोड़ा ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां राज्यपालों को विपक्ष के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा अपनी मशीनरी का दुरुपयोग कर सत्तारूढ़ सरकार को काम करने से रोकने और अपने नापाक एजेंडे को लागू करना चाहती है. इसलिए राज्यपाल आप सरकार को बार-बार नोटिस भेज रहे हैं.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यपाल द्वारा विधानसभा सत्र के विधायी कार्यों का ब्योरा मांगने को 'दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय' करार दिया और आरोप लगाया कि पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' सफल करने के लिए राज्यपाल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं.
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बीते 75 साल में कभी किसी राष्ट्रपति या राज्यपाल ने सत्र बुलाने से पहले विधायी कार्यों की सूची नहीं मांगी. लेकिन पंजाब में ऐसा पहली बार हो रहा है कि राज्यपाल, बीजेपी और कांग्रेस के साथ मिलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और आम आदमी पार्टी की सरकार को काम करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं.
बीजेपी की आलोचना करते हुए अरोड़ा ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां राज्यपालों को विपक्ष के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा अपनी मशीनरी का दुरुपयोग कर सत्तारूढ़ सरकार को काम करने से रोकने और अपने नापाक एजेंडे को लागू करना चाहती है. इसलिए राज्यपाल आप सरकार को बार-बार नोटिस भेज रहे हैं और पार्टी को भारत के संविधान के अनुसार, स्वतंत्र रूप से काम करने से रोक रहे हैं.
'राज्यपाल लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं'
अरोड़ा ने कहा कि 27 सितंबर को होने वाले विधायी कार्यों का राज्यपाल कार्यालय द्वारा विवरण मांगना लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है. इससे पहले राज्यपाल ने 22 सितंबर को आप सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र को रद्द कर दिया था. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी भाजपा के उपराज्यपाल केजरीवाल सरकार को काम करने से रोक रहे हैं और अब भाजपा ने यह काम पंजाब के राज्यपाल को सौंप दिया है. अरोड़ा ने कहा कि भाजपा आप की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है. इसीलिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है.
गुजरात CM रहते मोदी ने भी लगाया था आरोप

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










