
ऑपरेशन सिंदूर में ध्वस्त हुआ जैश-लश्कर का मुख्यालय... जानिए उन 9 आतंकी ठिकानों की कहानी, जिन्हें भारत ने किया तबाह
AajTak
Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया. देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' चला कर भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकियों ठिकानों को तबाह कर दिया. इस हमले में 90 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए हैं. 25 मिनट के भीतर 9 ठिकाने तबाह किए गए हैं.
Operation Sindoor Airstrike on Pakistan Terror Camps: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया. देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' चला कर भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकियों ठिकानों को तबाह कर दिया. इस हमले में 90 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए हैं. 25 मिनट के भीतर 9 ठिकाने तबाह किए गए हैं. आतंकी मसूद अजहर के परिवार के करीब 10 लोग मारे गए. 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये देश के लिए गर्व का पल है. हम सभी के लिए गर्व का पल है. गुरुवार को सर्वदलीय बैठक होने वाली है.
पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हुए हमले खुफिया जानकारी पर आधारित थे. इन जगहों का इस्तेमाल भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए किया जा रहा था. लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तानी सेना और उसकी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से गुप्त सहायता मिल रही है. इस सहायता में व्यवस्थित रूप से वित्तीय, रसद, सैद्धांतिक और सैन्य सहायता के साथ-साथ प्रत्यक्ष युद्ध प्रशिक्षण भी शामिल है.
पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी नियमित रूप से इन समूहों द्वारा संचालित प्रशिक्षण शिविरों का दौरा करते हैं. दुनिया की नजर में आने से बचने के लिए इन आतंकी समूहों को द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), पीपुल्स एंटी-फासीस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) और कश्मीर टाइगर्स (केटी) जैसे नए नाम दिए गए हैं. ऑपरेशन सिंदूर में कई प्रशिक्षण शिविरों और लॉन्च पैड को निशाना बनाया गया है. पाक सेना ने इन आतंकवादी समूहों को सैन्य-ग्रेड संचार उपकरण दिए हैं. इनका इस्तेमाल घुसपैठ के समय किया जाता है.
'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान में इन 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है...
1. मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर
साल 2015 से संचालित, यह जैश-ए-मोहम्मद का प्रशिक्षण और विचारधारा का मुख्य केंद्र है. यह जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है. 14 फरवरी, 2019 के पुलवामा हमले सहित कई आतंकी वारदातों में इसकी अहम भूमिका रही है. यहां जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर, मुफ्ती अब्दुल रऊफ असगर और मौलाना अम्मार अपने परिवार के साथ रहते हैं. मसूद अजहर ने यहां कई भारत विरोधी भाषण दिए हैं, जिसमें युवाओं से इस्लामिक जिहाद में शामिल होने का आह्वान किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










