
ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति देश को कौन कौन रंग दिखाने वाली है?
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर पर शुरू हुई राजनीति गहरी होती जा रही है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और ममता बनर्जी खुलकर सामने हैं, जबकि बीजेपी की तरफ से रास्ता दिखाने के बावजूद सतर्कता बरतने की कोशिश हो रही है. अगला पड़ाव संसद है जहां विपक्ष चाहता है कि बिहार चुनाव से पहले बहस हो, और पूरा देश भी देखे.
ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति तो बहुत पहले ही शुरू हो चुकी थी, अब उसके नये नये रंग दिखाई दे रहे हैं. करीब करीब वैसे ही जैसे उरी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर हुआ था, और 2019 के आम चुनाव से पहले पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक पर - और वही रवायत नये तरीके से बिहार चुनाव से पहले नजर आ रही है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो खुलकर खेलने लगे हैं, लेकिन बीजेपी में अभी वैसी आक्रामकता नहीं देखने को मिली है जैसी पुलवामा हमले के बाद देखी गई थी. विपक्ष को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश तो शुरू से ही है, लेकिन डर ये है कि कहीं लेने के देने न पड़ जायें.
अयोध्या आंदोलन के जरिये केंद्र की सत्ता तक पहुंच जाने वाली बीजेपी को राम मंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या की हार से बहुत बड़ा सबक मिला है. और, यही वजह है कि ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही जाति जनगणना के लिए भी तैयार हो गई है.
बीजेपी अपनी तरफ से ऑपरेशन सिंदूर को पूरी तरह राजनीतिक रंग दिये जाने से रोकने का प्रयास तो कर रही है, लेकिन ऐन उसी वक्त विपक्ष के लिए प्रेरणास्रोत भी बन जाती है.
ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत चल पड़ी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के कुछ ही देर बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर खूब खरी खोटी सुनाई थी - और टेलीप्रॉम्पटर के साथ बहस करने, और तत्काल प्रभाव से विधानसभा का चुनाव तक करा लेने की चुनौती दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










