
'ऑपरेशन सिंदूर' पर आज लोकसभा में 16 घंटे की मैराथन बहस, राजनाथ सिंह करेंगे शुरुआत
AajTak
सरकार इस चर्चा में पूरे आक्रामक तेवर के साथ उतरने जा रही है. जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अहम चर्चा से पहले CDS जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं.
लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहुचर्चित बहस आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. यह बहस जरूरी दस्तावेजों के संसद के पटल पर रखे जाने के बाद शुरू होगी. इस 16 घंटे लंबी बहस की शुरुआत खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. माना जा रहा है कि बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हस्तक्षेप करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे.
आक्रामक तेवर के साथ बहस में उतरेगी सरकार
सरकार इस चर्चा में पूरे आक्रामक तेवर के साथ उतरने जा रही है. जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अहम चर्चा से पहले CDS जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं.
इन बैठकों में सरकार की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया है. वहीं 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA भी सक्रिय हो गया है. बहस से पहले आज विपक्षी दलों की एक बैठक होने जा रही है, जिसमें संयुक्त रणनीति पर चर्चा होगी.
ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार से जवाब मांग रहा विपक्ष
ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को तब हुई जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने एक सटीक और तीव्र सैन्य अभियान चलाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन को 'विजय उत्सव' करार दिया और इसे भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का प्रतीक बताया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










