
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली मंत्रिपरिषद मीटिंग, PM मोदी की अध्यक्षता में हो सकते हैं कई बड़े फैसले
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होनी है. मोदी सरकार 3.0 के लिए जनादेश के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने जा रही इस मंत्रिपरिषद मीटिंग में कई बड़े फैसले हो सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मंत्रिपरिषद की आज बैठक होनी है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी कैबिनेट की यह पहली बैठक है. मोदी मंत्रिपरिषद की मीटिंग शाम पांच बजे से सुषमा स्वराज भवन में होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस बैठक में सभी मंत्रियों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. मोदी मंत्रिपरिषद की इस मीटिंग में कई बड़े फैसले हो सकते हैं.
यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब मोदी सरकार 3.0 के लिए आए जनादेश के एक साल पूरे हो रहे हैं. मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो रहे हैं. इस कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा होगी और कुछ मंत्रालयों की ओर से अपने कामकाज के बारे में प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा. जल शक्ति मंत्रालय के साथ ही कुछ अन्य मंत्रालय भी अपने कामकाज को लेकर प्रेजेंटेशन के जरिये मंत्रिपरिषद को जानकारी देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों को यह निर्देश दिया है कि पिछले 11 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाया जाए.
यह भी पढ़ें: News Menu 4 जून: मोदी मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आज, हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी
पीएम के निर्देश के बाद सभी मंत्रालय अपनी-अपनी उपलब्धियां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को बता रहे हैं, जो इन्हें बुकलेट की शक्ल देगा. सोशल मीडिया के जरिये भी अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए मंत्रालयों से कहा गया है. पिछले 11 साल में तस्वीर किस तरह से बदली है, यह विस्तार से बताया जाएगा. पहले और अब, इस तरह यूपीए और एनडीए सरकार के कार्यकाल की तुलना कर आंकड़ों के जरिये भी अंतर बताया जाएगा. साथ ही, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संपर्क साधने के लिए भी कहा गया है.
यह भी पढ़ें: 'जरा-सा दबाव पड़ता है, तो ये लोग सरेंडर कर देते हैं', भोपाल में राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला
सरकार की योजना है कि सीधे जनता तक यह बात पहुंचे कि केंद्र ने उनके लिए क्या किया. मोदी सरकार के ग्यारह साल पूरे होने के मौके पर सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे अखबारों में लेख के माध्यम से जनता तक उपलब्धियां पहुंचाएं. पीएम मोदी ने पिछली कैबिनेट बैठक में इस महीने होने वाली महत्वपूर्ण गतिविधियों का विस्तार से जिक्र किया था. पांच जून को पर्यावरण दिवस, नौ जून को मोदी 3.0 के एक साल, 21 जून को विश्व योग दिवस और 25 जून को आपातकाल के पचास साल पूरे होने पर विस्तार से चर्चा करने के लिए कहा था. पीएम मोदी ने एनडीए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में ऑपरेशन सिंदूर पर संभल कर बोलने की नसीहत दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










