
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद नए अध्यक्ष के लिए बीजेपी को करना पड़ सकता है और इंतजार
AajTak
बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात में बीजेपी को नए अध्यक्ष के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए अध्यक्ष का चुनाव होना है. केंद्र की सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पार्टी को चुनाव के लिए बस हरी झंडी का इंतजार था. लेकिन अब पहलगाम आतंकी हमले और इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बनी परिस्थितियों में बीजेपी को अपने नए अध्यक्ष के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.
बीजेपी के संगठन चुनाव को लेकर स्थिति अभी कुछ खास साफ नहीं है. बीजेपी सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा के बाद अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. अब केवल ग्रीन सिग्नल मिलने का इंतजार है. पार्टी ने अब तक 14 राज्यों में संगठन चुनाव पूरे कर लिए हैं और 13 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम फाइनल भी किए जा चुके हैं.
बीजेपी के संविधान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए कम से कम 18 राज्यों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया का पूरा होना जरूरी है. जिन राज्यों में चुनाव हुए थे, वहां भी संगठन चुनाव की प्रक्रिया जोरों पर है. महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में भी प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव अगले 15-20 दिनों में हो सकता है.
यह भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव क्यों अटका? संगठन में क्या होने जा रहे बदलाव... मोदी मंत्रिमंडल में भी फेरबदल की तैयारी!
संगठन की रफ्तार बरकरार
बीजेपी नेताओं के मुताबिक नए अध्यक्ष को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बावजूद संगठन के काम की रफ्तार बरकरार है. एक दिन पहले ही राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर पार्टी नेतृत्व ने कार्यक्रमों की समीक्षा की. दरअसल, बीजेपी ने पिछले महीने से चार देशव्यापी अभियान शुरू किए थे. पार्टी के स्थापना दिवस पर एक हफ्ते का 'गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान की शुरुआत हुई थी. इस अभियान के तहत पार्टी के नेताओं ने देशभर के करीब ढाई लाख गांवों में करीब छह लाख बूथ तक पहुंचकर जनसंपर्क किए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










