
'ऑपरेशन शील्ड' के खौफ से पाकिस्तान में रतजगा! भारत के पांच राज्यों में कल होगी मॉकड्रिल
AajTak
31 मई को पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल की जाएगी, लेकिन मॉकड्रिल से पहले ही पाकिस्तान का हलक सूखा हुआ है. मॉकड्रिल के बारे में सोच-सोच कर पसीने छूट रहे हैं, दहशत का माहौल ऐसा है कि पाकिस्तान में पल रहे आतंकी आज घबराए हुए हैं.
31 मई यानी शनिवार को पाकिस्तान से सटे राज्यों में मॉकड्रिल होगी. भारत में होने वाली इस मॉकड्रिल से पहले पाकिस्तान में डर का माहौल है. पाकिस्तान के तमाम मीडिया चैनलों पर मॉकड्रिल को भारत के नए एक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है. बड़े-बड़े पत्रकार और पाकिस्तानी सेना के पूर्व अफसर एटमी हमले की आशंका जता रहे हैं, आखिर मॉकड्रिल के ऐलान और प्रधानमंत्री मोदी के बयान में ऐसा क्या है कि पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है? क्या मॉकड्रिल से पहले कुछ बड़ा होने वाला है, जिसके बारे में सोच-सोचकर पाकिस्तान हलकान है.
31 मई को पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल की जाएगी, लेकिन मॉकड्रिल से पहले ही पाकिस्तान का हलक सूखा हुआ है. मॉकड्रिल के बारे में सोच-सोच कर पसीने छूट रहे हैं, दहशत का माहौल ऐसा है कि पाकिस्तान में पल रहे आतंकी आज घबराए हुए हैं और पाकिस्तान के न्यूज चैनलों पर होने वाली डिबेट में एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि पिछली बार मॉकड्रिल से पहले हमला हुआ था, तो क्या एक बार फिर मॉकड्रिल से पहले भारत कुछ बड़ा करने वाला है?
PM मोदी के बयान ने बढ़ाई PAK की टेंशन
आज की रात पाकिस्तान को नींद नहीं आएगी, क्योंकि पाकिस्तान 6 और 7 मई की दरमियानी रात मिट्टी में मिले आतंक के हेडक्वार्टर की तस्वीरें भूला नहीं है. अभी भी हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकी जिंदा हैं और एक बार फिर मॉकड्रिल का ऐलान हो चुका है. पाकिस्तान से सटे राज्यों में मॉकड्रिल होने में बस चंद घंटे बचे है. इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए बयान ने पाकिस्तान की धड़कनें बढ़ा दी हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि सेना के शौर्य को मैं सैल्यूट करता हूं. मैं फिर कहना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वो किसी धोखे में ना रहे... ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. ये खत्म नहीं हुआ है.
मॉकड्रिल के ऐलान से पाकिस्तान में भूचाल!
ऑपरेशन सिंदूर जारी है... ऐसे में पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तान के पूर्व सेना के अफसर भारत की मॉकड्रिल को नए हमले से जोड़कर देख रहे हैं, पाकिस्तान में अटकलों का बाजार गरम है, तमाम पत्रकारों और डिफेंस एक्सपर्ट के बीच यही चर्चा चल रही है कि अबकी बार परमाणु युद्ध संभव है. अभी तो भारत ने सिर्फ मॉकड्रिल का ऐलान किया है, पूरे पाकिस्तान में मानो भूचाल आ गया. मॉकड्रिल के बारे में सोच-सोच कर पाकिस्तानियों की हालात खराब है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










