
'ऑपरेशन' जिला अस्पताल: मरीज के पैर में ईट बंधा देख भड़के डिप्टी सीएम, बोले- इलाज में भी जुगाड़
AajTak
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक नायक फिल्म के अभिनेता अनिल कपूर की तरह अचानक बाराबंकी के जिला अस्पताल औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए जहां उन्होंने अव्यवस्था देखकर डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की क्लास लगा दी.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक अचानक नायक फिल्म के अभिनेता अनिल कपूर के स्टाइल में बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंच गए जिससे वहां हड़कंप मच गया. डिप्टी सीएम वहां स्वास्थ्य व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे जिसके बाद अव्यवस्था देखकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की जमकर क्लास लगाई.
स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक कार से उतरते ही सबसे पहले वार्ड की तरफ गए. वहां उन्होंने हर तरफ गंदगी और दीवारों पर जाले लगे देखकर सीएमएस को जमकर फटकार लगाई.
उन्होंने कहा, 'आप सफाई कर्मचारियों को पैसा देते हैं, लेकिन काम नहीं करवाते. यहां कितने दिनों से सफाई नहीं हुई है.' वहीं उन्होंने बंद पड़ी मशीनों को लेकर डॉक्टर को फटकार लगाई. इस दौरान वो वहां लगे नल से पानी पीते भी नजर आए.
अस्पताल में भर्ती मरीजों से हालचाल लेते समय जब एक मरीज के टूटे पैर में ईंटों के सहारे जुगाड़ से हड्डी को बांधे हुए देखा तो उनका पारा चढ़ गया. उन्होंने कहा, 'यहां अभी भी जुगाड़ ही चल रहा है.' उन्होंने सीएमएस को तुरंत व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया.
डिप्टी सीएम ने करीब 40 मिनट तक अस्पताल का जायजा लिया और इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अलग-अलग विभागों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की सत्यता की जांच की. एक कक्ष में पैक रखी मशीन के संबंध में उन्होंने जानकारी ली. जब उन्हें बताया गया कि चार महीने पहले यह मशीन आई थी, लेकिन इसका उपयोग नहीं होने के कारण इसे नहीं खोला गया तो उन्होंने कहा कि अगर उपयोग नहीं था तो भी मशीन को चेक करना चाहिए था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









