
ऑपरेशन ऑक्टोपस: देशभर में हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों से 104 साइबर ठग गिरफ्तार
AajTak
Operation Octopus के तहत हैदराबाद पुलिस ने 16 राज्यों में छापेमारी कर 104 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ये अपने आप में किसी राज्य की पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई थी. इस दौरान 127 करोड़ की ठगी से जुड़े 1055 मामलों का खुलासा हुआ है. पढ़ें इस ऑपरेशन की पूरी कहानी.
देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध के खिलाफ हैदराबाद सिटी पुलिस ने एक ऐतिहासिक कार्रवाई की है. ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस’ नाम से चलाए गए इस अभियान के तहत 16 राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई. यह कार्रवाई साइबर फ्रॉड के पैन-इंडिया नेटवर्क को तोड़ने के लिए की गई थी. पुलिस ने 10 दिनों तक लगातार अभियान चलाया. इस दौरान 104 लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है.
16 राज्यों में एक साथ ऑपरेशन इस बड़े ऑपरेशन के लिए 32 स्पेशल टीमें बनाई गईं, जिनका नेतृत्व इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों ने किया. इन टीमों को महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में तैनात किया गया. सभी टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ तालमेल बनाकर एक साथ कार्रवाई की. अलग-अलग राज्यों में साइबर क्राइम के हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए थे. वहां सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी की गई.
निवेश और डिजिटल अरेस्ट स्कैम की जांच हाल के दिनों में निवेश घोटाले, ट्रेडिंग फ्रॉड और “डिजिटल अरेस्ट” जैसे मामलों में भारी बढ़ोतरी देखी गई थी. साइबर ठग लोगों को डराकर, बहला-फुसलाकर और भावनात्मक दबाव डालकर उनके बैंक खातों से रकम निकाल रहे थे. कई लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई गंवा चुके थे. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू की. जांच में 151 बैंक खातों का ऐसा नेटवर्क सामने आया, जिनके जरिए ठगी की रकम इधर-उधर की जा रही थी.
151 बैंक खाते बेनकाब साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, हैदराबाद ने फॉरेंसिक विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर इन 151 खातों को चिन्हित किया. ये खाते ठगी की रकम को लेयरिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. आरोपियों ने अलग-अलग नामों और फर्जी दस्तावेजों के जरिए खाते खुलवाए थे. इन खातों से रकम निकालकर मास्टरमाइंड तक पहुंचाई जाती थी. पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को तकनीकी साक्ष्यों के जरिए जोड़ा.
104 गिरफ्तारियां गिरफ्तार 104 लोगों में 86 म्यूल अकाउंट होल्डर थे. ये लोग जानबूझकर अपने बैंक खाते ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल करने देते थे. 17 अकाउंट सप्लायर या एग्रीगेटर थे, जो इन खातों की व्यवस्था करते और रकम आगे पहुंचाते थे. एक बैंक अधिकारी भी गिरफ्तार किया गया है. यह बैंक अधिकारी ग्राहकों के नाम पर फर्जी खाते खुलवाने में मदद कर रहा था.
बैंक अधिकारी की मिलीभगत उजागर चौंकाने वाली बात यह रही कि बंधन बैंक के एक रिलेशनशिप मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि उसने ठगों के साथ मिलकर फर्जी खातों के संचालन में मदद की. यह अंदरूनी मिलीभगत साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को और गंभीर बनाती है. पुलिस ने साफ किया है कि चाहे कोई भी हो, कानून से ऊपर नहीं है. बैंकिंग सिस्टम के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










