
ऑड-ईवन, स्कूल बंद होने की आहट... जानलेवा हुई दिल्ली-NCR की हवा, लगाई गईं 5 कड़ी पाबंदियां
AajTak
दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली होती जा रही है. AQI 400-500 के बीच पहुंच गया है. इस बीच कई नई पाबंदियां लगा गई हैं. नोएडा के स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के आदेश दिए गए हैं. लेकिन अभी दिल्ली में स्कूल खुले हैं जिनको बंद करने की मांग हो रही है.
राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों की हवा जहरीली हो गई है. घर पर, घर से बाहर निकलते वक्त आप इसे महसूस भी कर रहे होंगे. हर तरफ धुआं ही धुआं है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. साथ ही साथ आंखों से पानी आने जैसी परेशानी भी लोगों को हो रही है. इस बीच गुरुवार शाम केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने बड़ा फैसला किया.
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 को लागू करने के आदेश दे दिए. इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में कुछ नई पाबंदियां लग गईं. इसमें बीएस-4 तक की डीजल कारों पर भी रोक लगा दी गई है. ट्रकों की दिल्ली में एंट्री भी रोक दी गई है.
सबसे पहले जान लीजिए कि गुरुवार को राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई. सीधे शब्दों में अब दिल्ली की हवा जहरीली हो चली है. गुरुवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया था, जिसने लोगों का सांस लेने मुश्किल कर दिया. मौसम संबंधी जानकारी देने वाली एजेंसी Safar के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का AQI 450 के करीब रहेगा, वहीं नोएडा में यह 500 के पार जा सकता है, मतलब हालात और बिगड़ सकते हैं.
दिल्ली में ऑड-ईवन की आहट
गिरते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की वजह से अब दिल्ली में फिर से ऑड-ईवन लागू होने और स्कूल बंद होने की आहट सुनाई दे रही है, जिसकी मांग बीजेपी और कांग्रेस द्वारा उठाई भी जा रही है.
वायु गुणवत्ता आयोग CAQM ने अपने आदेश में भी बच्चों, बुजुर्गों और जिनको सांस लेने से दिक्कत है उनको घर से ना निकलने की हिदायत दी है. कहा गया है कि ये लोग जितना हो सके बाहर निकलने से बचें और घर पर रहें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










