
'ऑटो बेचकर कराया इलाज, फिर भी नहीं बचा बेटा'; छिंदवाड़ा में कफ सिरप से मरे उसैद के पिता का छलका दर्द
AajTak
Chhindwara Coldrif Tragedy: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीली Coldrif कफ सिरप से 9 मासूम बच्चों की मौत के मामले ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. 10 अक्टूबर को मृतक उसैद का जन्मदिन आने वाला था, लेकिन घर में सन्नाटा पसरा है. पिता ने ऑटो बेचकर इलाज कराया, लोगों से कर्ज लिया, लेकिन बेटा न बचा.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीली Coldrif कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद पीड़ितों के घरों में मातम छाया है. जिन परिवारों ने अपने मासूमों को बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, वे अब टूट चुके हैं और आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
3 साल 11 महीने के उसैद के ऑटो चालक पिता यासीन ने रोते हुए बताया कि बेटे के इलाज में करीब साढ़े 3 लाख रुपये खर्च हुए. उनके पास डायलिसिस करवाने के पैसे नहीं थे, इसलिए उन्हें अपना ऑटो बेचना पड़ा. इसके बावजूद वह अपने बेटे को नहीं बचा पाए.
उसैद के पिता ने कहा कि सदमे के कारण उस समय उन्हें पोस्टमार्टम (PM) कराने की सलाह किसी ने नहीं दी. हालांकि, अब वे PM नहीं चाहते. उसैद का इलाज पहले डॉ. अमन सिद्दीकी से होता था, जिन्होंने Coldrif सिरप लिखी थी.
10 अक्टूबर को बर्थडे
मृतक उसैद की मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि 4 दिन बाद (10 अक्टूबर को) ही उसैद का जन्मदिन आने वाला था. पूरा परिवार उत्साहित था, क्योंकि वे छोटे बेटे के साथ दोनों का केक काटते थे.
कर्ज लेकर इलाज करवाया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










