
ऑटो चालक ने की अगवा करने की कोशिश तो चलते ऑटो से कूद गई लड़की
AajTak
भोपाल में ऑटो चालक ने एक लड़की को अगवा करने की कोशिश की. इस दौरान लड़की चलते ऑटो से कूद गई. इसके बाद ऑटो चालक भाग गया. ऑटो से कूदने के दौरान लड़की को चोट आई है. पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक बीएचएमएस इंटर्न को अगवा करने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की बैरागढ़ स्टेशन से लालघाटी के लिए ऑटो में सवार हुई थी, लेकिन लालघाटी से पहले ही ऑटो चालक एक गली में मुड़ गया. लड़की ने रोका, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद लड़की ऑटो से कूद गई. लड़की को चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला कोहेफिजा थाना इलाके में 26 मार्च को हुई. इंदौर की रहने वाली लड़की भोपाल के लालघाटी इलाके में किराए पर रहती है. वह बीएचएमएस करने के बाद इंटर्नशिप कर रही है. रविवार शाम करीब 5 बजे उसने बैरागढ़ स्टेशन से लालघाटी के लिए ऑटो हायर किया.
ऑटो चालक कुछ दूर तक सामान्य गति से चलता रहा, फिर उसने रफ्तार बढ़ा दी और बिना पूछे गलत दिशा में ले जाने लगा. जब लड़की ने उससे वजह पूछी तो वह धमकाने लगा. इससे लड़की घबरा गई और ऑटो से कूद गई. ऑटो से कूदने की वजह से उसे चोट आई है. लड़की के कूदने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और उसका सामान लेकर फरार हो गया.
पुलिस ने शिकायत के बाद ऑटो किया जब्त, चालक फरार
पीड़ित लड़की ने इस मामले की शिकायत कोहेफिजा पुलिस से की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने ऑटो खोज लिया है, लेकिन चालक अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने कहा कि पीड़िता बैरागढ़ से ऑटो में बैठकर लालघाटी जा रही थी. ऑटो चालक ने जैसे ही ऑटो को अपने घर की ओर मोड़ा, वैसे ही पीड़िता ऑटो से कूद गई और चालक उसका सामान लेकर भाग गया. पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










