
ऑक्सीजन सिलेंडर की प्राइस फिक्सिंग पर HC ने दिल्ली सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट में आज फिर ऑक्सीजन सिलेंडर के मसले पर सुनवाई हुई. हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से ऑक्सीजन सिलेंडर के प्राइस कैप को फिक्स किए जाने पर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से ऑक्सीजन सिलेंडर के प्राइस कैप को फिक्स किए जाने पर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस या किसी अन्य एजेंसियों की ओर से जब्त आवश्यक सेवाओं की जब्ती के बारे में जानकारी मांगी गई है और पूछा गया कि इन जब्त सामानों की आपूर्ति कहां की गई है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को भी एक हलफनामा दाखिल करने को कहा है, जिसमें सरकार यह साफ करेगी कि उसने अपने मंत्री इमरान हुसैन को ऑक्सीजन दी या नहीं दी. कोर्ट ने कहा है कि अगर यह ऑक्सीजन मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली से बाहर से लाकर दिल्ली के लोगों तक पहुंचाई तो यह सराहनीय काम है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










