
ऑक्सीजन सप्लाई मामले में सुनवाई कर रहे SC के जस्टिस चंद्रचूड़ भी हुए कोरोना से संक्रमित
AajTak
ऑक्सीजन सप्लाई मामले में सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस चंद्रचूड़ की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. जस्टिस चंद्रचूड़ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे अपने घर पर ही एकांतवास कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.
सुप्रीम कोर्ट में ऑक्सीजन सप्लाई मामले की सुनवाई कर रही पीठ के अध्यक्ष जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जस्टिस चंद्रचूड़ के कोर्ट मास्टर और अन्य न्यायिक स्टाफ में से कुछ कोरोना संक्रमित हैं. आशंका है कि उन्हीं की जरिए जस्टिस चंद्रचूड़ भी संक्रमण का शिकार हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक कोर्ट मास्टर और स्टाफ में संक्रमण के लक्षण उभरने पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने भी जांच कराई थी. इसी दौरान निर्वाचन आयोग की याचिका पर फैसला रिजर्व होने के बाद फैसला सुनाए जाने में देरी भी संभवत: इसी अब वजह से हुई थी. सुओ मोटो मामले में भी सुनवाई टालने के पीछे तकनीकी वजह के अलावा एक यह भी वजह हो सकती है. हालांकि जस्टिस चंद्रचूड़ ने वैक्सीन की एक खुराक भी ले रखी है. जस्टिस चंद्रचूड़ अभी घर पर ही एकांतवास कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










