
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हंगामा, भीड़ ने बंगाल CM से बीच में रोककर पूछे तीखे सवाल
AajTak
अपने भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने यह दावा किया कि बंगाल को हाल ही में लाखों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, तो दर्शकों में से एक व्यक्ति ने उनसे कुछ विशेष निवेशों के नाम बताने को कहा. इस पर ममता बनर्जी ने जवाब दिया, 'बहुत सारे हैं...'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में दिए गए भाषण के दौरान भारी हंगामा हुआ. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के छात्र नेताओं ने 'गो बैक' के नारे लगाए और आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े मुद्दे पर सवाल किए.
छात्रों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में ममता बनर्जी ने कहा, 'यह मामला अदालत में है, यह केस केंद्र सरकार के पास है. यहां राजनीति मत करो, यह मंच राजनीति के लिए नहीं है. आप झूठ बोल रहे हैं, इसे राजनीतिक मंच मत बनाइए. आप बंगाल जाइए और अपनी पार्टी को और मजबूत कीजिए.
इसी दौरान ममता बनर्जी ने भीड़ की तरफ एक फोटो दिखाते हुए कहा कि आप मेरी यह तस्वीर देखिए, मुझे मारने की कोशिश कैसे की गई थी.
दर्शकों के सवालों से घिरीं ममता
इसके अलावा, जब ममता बनर्जी ने दावा किया कि बंगाल में लाखों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, तो एक दर्शक ने उनसे विशेष निवेशों का नाम बताने को कहा. इस पर ममता ने जवाब दिया, 'बहुत सारे हैं…' इससे पहले कि वह विस्तार से बता पातीं, दूसरे लोगों ने उस व्यक्ति को चुप रहने के लिए कह दिया, यह तर्क देते हुए कि यह कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










