
'ऐसे क्यों जूते मार रहे हैं? हिम्मत है तो सामने आओ, फिर दिखाता हूं...', MVA के 'जूते मारो आंदोलन' पर भड़के अजित पवार
AajTak
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में 26 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई है. ये प्रतिमा मालवन तहसील में राजकोट किले पर स्थापित थी. 4 दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका अनावरण किया था. प्रतिमा टूटने पर सरकार ने तत्काल एक्शन लिया और घटना पर माफी भी मांगी है.
महाराष्ट्र में शिवाजी की प्रतिमा को लेकर राजनीति गरमा गई है. महाविकास अघाड़ी के विरोध-प्रदर्शन पर एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार ने पलटवार किया है. अजित ने MVA नेताओं को खुली चुनौती भी दी है और कहा है कि अगर आप में हिम्मत है तो सामने आओ. फिर दिखाता हूं. इस तरह क्यों चीटिंग कर रहे हो?
दरअसल, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में 26 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई है. ये प्रतिमा मालवन तहसील में राजकोट किले पर स्थापित थी. 4 दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका अनावरण किया था. प्रतिमा टूटने पर सरकार ने तत्काल एक्शन लिया और घटना पर माफी भी मांगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी माफी मांगी. पीएम मोदी ने पालघर में आयोजित कार्यक्रम में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर अफसोस जताया और माफी मांगी.
MVA ने चलाया था जूते मारो आंदोलन
सीएम शिंदे ने भी कहा, अगर जरूरत पड़ी तो वो 100 बार शिवाजी महाराज के पैर छूने और माफी मांगने में संकोच नहीं करेंगे. इस बीच, विपक्षी दलों का गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) एकजुट हो गया और दो दिन पहले सरकार के खिलाफ 'जूते मारो आंदोलन' चलाया. साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च निकाला गया. इसमें उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, नाना पटोले समेत MVA के नेता शामिल हुए. इस दौरान उद्धव ने पोस्टर पर चप्पल मारी.
ऐसे क्यों जूते मार रहे हो?
इस पूरे घटनाक्रम पर अब अजित पवार का बयान आया है. उन्होंने बारामती में आयोजित कार्यक्रम में कहा, कुछ लोगों ने हमारे खिलाफ जूते मारो आंदोलन किया. उन्होंने एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और मेरे फोटो को चप्पल से मारा. ऐसे क्यों जूते मार रहे हैं? अगर आप में हिम्मत है तो सामने आओ. फिर दिखाता हूं. ऐसे क्यों चीटिंग कर रहे हो?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










