
'ऐसी औलाद को पुलिस गोली मार दे...' गोगामेड़ी मर्डर के शूटर को पनाह देने वाली लेडी डॉन के पिता का बयान
AajTak
राजस्थान की लेडी डॉन पूजा सैनी के पिता बेटी की करतूतों को लेकर बेहद दुखी हैं. उनका कहना है कि ऐसी औलाद का पुलिस एनकांऊटर कर दे तो भी कोई अफसोस नहीं. पुलिस का कहना है कि पूजा सैनी ने अपने परिजनों बता रखा था कि वह जयपुर में एयरपोर्ट पर जॉब करती है.
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के शूटर नितिन फौजी को अपने फ्लैट में पनाह देने वाली लेडी डॉन पूजा सैनी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. पूजा के माता-पिता बेटी की करतूत से बेहद दुखी हैं. उनका कहना है कि ऐसी औलाद का पुलिस एनकाउंटर भी कर दे तो भी कोई अफसोस नहीं होगा.
पूजा सैनी मूल रूप से टोंक जिले के अलीगढ़ कस्बे की रहने वाली है. पिछले कुछ वर्षों से जयपुर में जॉब करने के नाम पर वह घरवालों को गुमराह कर रही थी. पूजा अपने तथाकथित पति हिस्ट्रीशीटर महेंद्र मेघवाल उर्फ समीर के साथ जयपुर में जगतपुरा की इन्कम टैक्स कॉलोनी में रह रही थी.
पूजा और महेंद्र ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपी नितिन फौजी को एक हफ्ते तक अपने फ्लैट में शरण दी थी. पुलिस को जांच के दौरान पूजा व महेंद्र के फ्लैट से एक AK 47 की तस्वीर भी मिली है, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि वह राजू ठेहट को मारने के लिए लाई गई थी. पूजा की गिरफ्तारी के बाद जब उसके परिजनों को पूरे मामले का पता चला तो वह बेटी की करतूतों से बेहद दुखी नजर आए.
लेडी डॉन पूजा सैनी पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर की है. उसने माता-पिता को बता रखा था कि वह जयपुर में हवाई अड्डे पर किसी कंपनी में काम करती है. पूजा की मां का कहना है कि पूजा अपने काम के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करती थी.
महेंद्र से शादी के बारे में भी परिजनों को नहीं पता
लेडी डॉन पूजा सैनी और हिस्ट्रीशीटर महेंद्र मेघवाल उर्फ समीर जयपुर में पति पत्नी की तरह रह रहे थे. खास बात यह है कि पूजा की महेंद्र से शादी शादी के बारे में पूजा के माता पिता को कोई जानकारी नहीं है.ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










