
'ऐसा कहने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?' राहुल गांधी के माइक बंद करने के आरोप पर बोले सभापति जगदीप धनखड़
AajTak
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा- हम तथ्यात्मक रूप से अपुष्ट कथा के इस तरह के मनगढ़ंत आयोजन को कैसे सही ठहरा सकते हैं और टाइम को मार्क कर सकते हैं. जी20 का अध्यक्ष होने के नाते भारत गौरव का क्षण बिता रहा है. देश के लोग हमें बदनाम करने के लिए अति उत्साह में ओवरटाइमिंग काम कर रहे हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयानों पर देश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है. राहुल के संसद में विपक्षी सदस्यों के माइक बंद करने के आरोपों पर गुरुवार को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बिना नाम लिए नाराजगी जताई है. धनखड़ ने कहा- अगर मैं इस मुद्दे पर चुप रहता हूं तो संविधान का गलत पक्ष बनूंगा. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा कहने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?
धनखड़ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल की लंदन में की गई टिप्पणी पर विस्तार से बात की. उपराष्ट्रपति गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद करण सिंह की मुंडक उपनिषद पर लिखी किताब के विमोचन के मौके पर संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा- दुनिया हमारी ऐतिहासिक उपलब्धियों और फंक्शनल, जीवंत लोकतंत्र की सराहना कर रही है. हममें से कुछ, जिनमें सांसद भी शामिल हैं, वे बिना सोचे-समझे, हमारे सुपोषित लोकतांत्रिक मूल्यों का अनुचित अपमान करने में लगे हुए हैं. बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को लंदन में ब्रिटिश सांसदों से कहा कि लोकसभा में काम करने वाले माइक्रोफोन अक्सर विपक्ष के खिलाफ खामोश कर दिए जाते हैं. उन्होंने हाउस ऑफ कॉमन्स परिसर के ग्रैंड कमेटी रूम में भारतीय मूल के दिग्गज विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की.
'गलत अभियान को नजरअंदाज करना बहुत गंभीर'
गुरुवार को उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा- हम तथ्यात्मक रूप से अपुष्ट कथा के इस तरह के मनगढ़ंत आयोजन को कैसे सही ठहरा सकते हैं और टाइम को मार्क कर सकते हैं. जी20 का अध्यक्ष होने के नाते भारत गौरव का क्षण बिता रहा है. देश के लोग हमें बदनाम करने के लिए अति उत्साह में ओवरटाइमिंग काम कर रहे हैं. हमारी संसद और संविधान को कलंकित करने के लिए इस तरह के गलत अभियान मोड को नजरअंदाज करना बहुत गंभीर और अस्वीकार्य है.
'इस दुस्साहस पर मेरी चुप्पी...'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










