
'ऐरे-गैरे को मार दिया और बता रहे मास्टरमाइंड...', ऑपरेशन महादेव पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल
AajTak
ऑपरेशन महादेव के तहत 96 दिन बाद पहलगाम हमले से जुड़े तीन आतंकियों को मारा गया. सेना ने माउंट महादेव पर ड्रोन और निगरानी तकनीक से इन्हें घेरा. वहीं पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि कहीं किसी एरा-गेरा को मारकर मास्टरमाइंड बताया तो नहीं गया. उनका कहना है कि यह सब पीएम मोदी की छवि चमकाने के लिए डायवर्जन है.
कश्मीर घाटी में पहलगाम हमले के 96 दिन बाद ऑपरेशन महादेव के जरिए सेना ने तीन आतंकियों का सफाया कर दिया है. यह एनकाउंटर श्रीनगर के पास माउंट महादेव पर हुआ. सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन, सर्विलांस और खुफिया इनपुट के जरिए आतंकियों को ट्रैक किया और घेरेबंदी कर उन्हें ढेर कर दिया. दावा किया गया है कि मारे गए आतंकी 18 मई को पहलगाम में हुए हमले में शामिल थे.
सेना के इस ऑपरेशन को आतंक पर करारा जवाब माना जा रहा है. लेकिन इस बीच जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि कहीं किसी एरा-गेरा को मारकर उसे मास्टरमाइंड तो नहीं बताया जा रहा. पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी का फेस वॉश करना था इसलिए यह डायवर्जन रचा गया है.
ऑपरेशन महादेव पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल
साथ ही उन्होंने मांग की कि मारे गए आतंकियों की असल पहचान और उनके पहलगाम हमले से संबंध की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए. पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि जब किसी ऑपरेशन की सफलता की घोषणा होती है, तो यह जरूरी है कि देश को साफ-साफ बताया जाए कि मारा गया शख्स कौन था, और उसके खिलाफ सबूत क्या हैं.
पप्पू यादव का बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सेना की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










