
ऐप स्टोर पर Arattai हुआ नंबर-1, WhatsApp से मुकाबला करेगा देसी मैसेजिंग ऐप
AajTak
भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai ने ऐप स्टोर पर नंबर एक पॉजिशन हासिल की है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जब इस ऐप को लेकर पोस्ट किया, उसके बाद इसके यूजरबेस में बड़ा इजाफा नजर आया. कई लोगों ने इस ऐप को इंस्टॉल किया. यह ऐप प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर अवेलेबल है. इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho के मैसेजिंग ऐप ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. इस ऐप का नाम Arattai मैसेंजर है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के एक पोस्ट के कुछ समय बाद ये मैसेंजर ऐप नंबर की पॉजिशन पर पहुंच गया, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने शेयर की है.
Arattai ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया है. पोस्ट में बताया कि अब वह ऐप स्टोर पर सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में नंबर-1 की पॉजिशन पर पहुंच गया है. इसके साथ ही पोस्ट में उन्होंने सभी यूजर्स को थैंक्यू कहा.
Arattai मैसेंजर क्यों है खास?
जोहो का Arattai मैसेंजर ऐप अपने आप में बेहद खास है. इसको लेकर बताया है कि यह लो कंफिग्रेशन वाले स्मार्टफोन और कमजोर नेटवर्क एरिया में बेहतर तरीके से काम कर सकता है. यह एक स्वदेशी ऐप है और इसमें कई फीचर्स व्हाट्सऐप जैसे हैं. मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पोस्ट करके इस देसी मैसेजिंग ऐप को प्रमोट किया.
Arattai का पोस्ट
WhatsApp से होगा मुकाबला?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










