
ऐप डाउनलोड करते ही अकाउंट से निकल गए करीब 7 लाख रुपये, साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना
AajTak
मुंबई में एक बुजुर्ग महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई. ठगों ने उनके खाते से करीब 7 लाख रुपये उड़ा लिए. दरअसल यह घटना इसलिए चर्चा में है क्योंकि महिला को शिकार बनाने के लिए ऑनलाइन फ्रॉड की बजाए ऐप डाउनलोड कराकर ठगी की गई. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है. उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड का तरीका छोड़कर अब ऐप के जरिए ठगी शुरू कर दी है. मुंबई के अंधेरी में रहने वाली 65 वर्षीय मानसी मुले ऐसे ही एक फ्रॉड का शिकार हुई हैं. ठगों ने उनके अकाउंट 6,91,859 रुपये उड़ा लिए.
मानसी ने बताया कि 20 मार्च की सुबह करीब 11:30 बजे उनके पति के मोबाइल पर एक मैसेज आया कि उन्होंने पिछले महीने का अपना बिजली बिल नहीं जमा किया है. अगर उन्होंने बिल नहीं जमा किया तो उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा. इस मैसेज के साथ एक नंबर भी दिया गया था, जिस पर कोई दिक्कत होने पर संपर्क करने की बात कही गई थी.
ऐसे महिला को किया गुमराह
मानसी ने बताया कि मैसेज पढ़ते ही ने उन्होंने उस नंबर पर फोन कर दिया. फोन उठते ही सामने वाले शख्स (ठग) ने बताया कि वह अडानी इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस से बात कर रहा है. उसने कहा कि पिछले महीने का बिल नहीं भरा गया है. इस पर मानसी ने कहा कि बिल भरा है. ठग ने कहा कि ऑनलाइन पर बिल नहीं दिख रहा है और उसने "team viewer quick support" ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा. मानसी ने ऐप डाउनलोड कर लिया. ऐप पर उनके पुराने बिल दिखने लगे फिर थोड़ी ही देर बाद मानसी के मोबाइल पर उनके अकाउंट से पैसे निकले के तीन अलग-अलग मैसेज आए. उन अकाउंट से तीन बार में कुल 691859 रुपये डेबिट हो गए.
बैंक से कॉल आने पर पता चली घटना
पैसा निकलने के बाद मानसी मुले को एसबीआई फ्रॉड मैनेजमेंट से कॉल आया. उनसे पूछा गाया कि क्या उन्होंने कोई ट्रांजैक्शन किए हैं क्योंकि उनके अकाउंट से पैसे डेबिट हो रहे हैं. उन्होंने मना किया और तब उन्हें पता चला कि वह साइबर फ्रॉड की शिकार हो गई हैं. इसके बाद मानसी ने अंधेरी पुलिस स्टेशन में मामले में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 (धोकाधड़ी), इनफार्मेशन एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










