
'एसएचओ साहब साइको है, उन्हें इलाज की जरूरत है...', SHO पर ATO ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात दो इंस्पेक्टर के बीच विवाद का मामला सामने आया है. ATO रणबीर सिंह ने थाने में मौजूद GD जनरल डायरी में एंट्री में लिखा कि SHO साइको हैं और वो अपनी पावर का मिस यूज कर अपने सहयोगियों के साथ अभद्रता करते हैं.
दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात दो इंस्पेक्टर आपस में भिड़ गए. एक इंस्पेक्टर ने दूसरे को साइको तक करार दे दिया और पुलिस की जनरल डायरी में एंट्री तक करवा ली. यह घटना 23 सितंबर की बताई जा रही है. जहां ATO रणबीर सिंह ने SHO सत्य प्रकाश के खिलाफ मोर्च खोल दिया.
ATO रणबीर सिंह ने थाने में मौजूद GD जनरल डायरी में एंट्री में लिखा कि SHO साइको हैं और वो अपनी पावर का मिस यूज कर अपने सहयोगियों के साथ अभद्रता करते हैं. रणबीर सिंह ने मुताबिक 23 सितंबर को उन्हें सुबह साढ़े 9 बजे कोर्ट जाना था. इसके लिए वो रात में थाने में ही रुके. सुबह के समय वॉशरूम से वापस आने पर उन्होंने अपना मोबाइल फोन चेक किया. तो देखा कि लगभग 09:34 से 9:42 बजे के बीच SHO सर की 2 मिस कॉल और ड्यूटी ऑफिसर की भी एक मिस कॉल थी.
ATO रणबीर सिंह ने SHO सत्य प्रकाश को साइको कहा
ATO रणबीर सिंह ने बताया कि तुरंत ही उन्होंने SHO साहब को कॉल बैक किया और वो मुझसे ऊंची आवाज में बात कर बदतमीजी करने लगे. उन्होंने कहा तुमने जानबूझ कर मेरा फोन नहीं उठाया. इसके बाद मैंने SHO साहब को बताया कि वो थाने में ही थे. इसके बाद उन्होंने साकेत कोर्ट जाने के लिए एएसआई दुष्यंत को फोन किया तो उन्होंने मुझे बताया कि SHO साहब ने उनकी एब्सेंट लगाने के आदेश दिए थे. इसलिए उन्होंने लगा दी.
इस पर ATO रणबीर सिंह ने कहा कि मैं पुलिस स्टेशन में मौजूद हूं. मैं सिर्फ शौचालय के लिए गया था, वे मेरी अनुपस्थिति कैसे दर्ज कर सकते हैं. इसके बाद वो डीओ कक्ष में भी गए. जहां डीओ ने उन्हें बताया कि थानेदार ने गुस्से में आकर गैर हाजिरी लगाने का आदेश दिया था.
SHO सत्य प्रकाश छोटी-छोटी बातों पर आक्रमक हो जाते हैं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










