
एशिया कप: रेफरी विवाद पर PAK का बॉयकॉट, UAE से मैच नहीं खेलेगी टीम, देखें
AajTak
पाकिस्तान की टीम आज यूएई के साथ एशिया कप का मैच नहीं खेलेगी. भारत-पाकिस्तान मैच के बाद रेफरी एंटी पाइक्रॉफ्ट को लेकर पाकिस्तान ने आईसीसी से शिकायत की थी. आईसीसी ने पाकिस्तान की शिकायत को नकार दिया है. पाकिस्तानी टीम अपने होटल से नहीं निकली है, जबकि दुबई में 7:30 बजे टॉस होना था. जियो न्यूज के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान एशिया कप से हटने का फैसला ले रहा है. अगर पाकिस्तान मैच बॉयकॉट करता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












