
एशिया कप में फिर भारत बनाम PAK, दुबई में कौन लहराएगा विजय पताका? देखें
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मुकाबला होने वाला है. इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड विवादों में घिरा है. पाकिस्तान टीम ने अनिवार्य प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है. यह लगातार दूसरी बार है जब पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के क्षेत्र में मोबाइल फोन के इस्तेमाल और बिना अनुमति वीडियो सोशल मीडिया पर डालने को लेकर पत्र लिखा है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












