
एशिया कप में अब भी हो सकता है भारत-PAK के बीच फाइनल? बन रहा ऐसा समीकरण
AajTak
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का पहले ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तानी टीम से सामना हुआ. फिर सुपर चार मैच में भी दोनों टीमों की भिड़ंत हुई. अगर समीकरण फिट बैठे तो फाइनल में भी भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है.
एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम को भारत के हाथों सुपर-4 मुकाबले में 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार के चलते पाकिस्तानी टीम की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. हालांकि पाकिस्तानी टीम के पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका बचा है. बाकी दोनों मैच जीतकर वो फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को काफी मजबूत कर सकता है.
एशिया कप में सुपर-4 में पहुंचने वाली चारों टीमों को 3-3 मुकाबले खेलने हैं. अगर पाकिस्तान अब अगले दो सुपर-4 के मुकाबले जीत लेता है, तो उसके चार अंक होंगे. ऐसे में यदि वो अंकतालिका में टॉप-2 में रहेगा, तभी फाइनल खेल पाएगा. वहीं भारतीय टीम के साथ भी यही स्थिति रहेगी. टीम इंडिया को भी खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए टॉप 2 में जगह बनानी होगी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को हार बर्दाश्त नहीं हुई... मैच खत्म होते ही मिमियाने लगे कप्तान सलमान, फखर जमां के कैच पर उठाए सवाल
भारतीय टीम का अगला मुकबला बुधवार (24 सितंबर) को बांग्लादेश से है, जबिक उसके बाद शुक्रवार (26 सितंबर) को वो श्रीलंका से भिड़ेगा. अगर भारत इनमें से सिर्फ एक मैच भी जीतता है, तो भी वो फाइनल में पहुंच सकता है. हालांकि ऐसे में नेट-रनरेट (NRR) पर मामला अटक सकता है. यदि भारतीय टीम बाकी के दोनों मैच जीतती है तो उसका फाइनल खेलना पूरी तरह तय रहेगा. तब नेट-रनरेट की चिंता भारतीय टीम को नहीं करनी होगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम बाकी के दोनों मैच जीतकर इस टूर्नामेंट में अपना परफेक्ट रिकॉर्ड निश्चित तौर पर बनाए रखना चाहेगी.
श्रीलंका से हारने पर बाहर हो सकता है पाकिस्तान
पाकिस्तानी टीम यदि अपने अगले मुकाबले में 23 सितंबर को श्रीलंका से हार जाती है, तो उसका बाहर होना लगभग तय हो जाएगा. क्योंकि बांग्लादेश से जीतकर भी वो अधिकतम 2 अंक तक ही पहुंच पाएगी. अगर पाकिस्तान श्रीलंकाई टीम को हरा देता है, तो फिर उसे फाइनल की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ जीत चाहिए होगी. श्रीलंका और बांग्लादेश भी फाइनल की रेस में पूरी तरह बनी हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










