
एशिया कप फाइनल से पहले पाकिस्तान का एक और ड्रामा... हारिस रऊफ पर लगा जुर्माना चुकाएंगे पीसीबी चीफ नकवी
AajTak
पाकिस्तानी खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ बीसीसीआई की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी. हारिस पर तो आईसीसी ने 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया. वहीं फरहान को चेतावनी दी गई.
एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम खेल से ज्यादा दूसरी वजहों के चलते सुर्खियां बटोर रही है. पाकिस्तानी टीम गिरते-पड़ते फाइनल तक पहुंच चुकी है. अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना 28 सितंबर (रविवार) को भारत से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. भारत ने पाकिस्तान को मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों मैचों में पराजित किया है. अब फाइनल में भी वो पाकिस्तानी टीम को सबक सिखाना चाहेगा.
फाइनल से पहले पाकिस्तानी टीम का ड्रामा शुरू हो चुका है. पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में शिकायत दर्ज कराई. अब ये खबर आई है कि पीसीबी चेयमैन मोहसिन नकवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगे जुर्माने को व्यक्तिगत रूप से चुकाना चाहते हैं. पाकिस्तानी समाचार चैनल समा टीवी की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.
यह भी पढ़ें: ICC ने सूर्यकुमार यादव को भी माना दोषी, लगाया फाइन, फैसले को BCCI ने दी चुनौती
वैसे तकनीकी रूप से आईसीसी की ओर से लगाया गया जुर्माना खिलाड़ी की मैच फीस से काटा जाता है. इसका मतलब है कि जो राशि काटी जाती है, वह सीधे खिलाड़ी को मिली मैच फीस से घटती है. यह मायने नहीं रखता कि कोई और शख्स उस जुर्माने की राशि अपने खर्च से चुकाए. भले ही मोहसिन नकवी हरिस रऊफ का जुर्माना व्यक्तिगत रूप से चुकाना चाहते हैं, लेकिन आईसीसी के रिकॉर्ड में हारिस रऊफ की ही मैच फीस काटी मानी जाएगी. यह केवल समर्थन और प्रतीकात्मक सहारा देने जैसा कदम हो सकता है.
हारिस रऊफ पर लगा था इतना जुर्माना पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हरिस रऊफ को आईसीसी ने गाली-गलौज और अनुशासनहीन व्यवहार के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया था. हारिस रऊफ ने भारत के खिलाफ सुपर-चार मुकाबले में आपत्तिजनक इशारे किए थे. साथ ही उनकी भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ंत भी हुई थी.
इसी मैच में पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ने के बाद 'गन सेलिब्रेशन' किया था. इसके लिए उन्हें आईसीसी ने चेतावनी दी. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के व्यवहार को अनुचित मानते हुए आईसीसी में शिकायत की थी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








