
एशिया कप: फाइनल में घबरा गया पाकिस्तान, 45 रन के भीतर गंवा दिए 7 विकेट, ऐसे चैम्पियन बना श्रीलंका
AajTak
पाकिस्तान की टीम एक बार फिर बड़े मुकाबले में फेल साबित हुई और श्रीलंका के सामने एशिया कप का फाइनल मुकाबला गंवा बैठी. श्रीलंका ने पाकिस्तान को 171 रनों की टारगेट दिया था, लेकिन वह 147 पर ही ऑल आउट हो गई. इसी के साथ श्रीलंका ने एशिया कप में अपना छठा खिताब जीत लिया.
श्रीलंका ने पाकिस्तान को एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में 23 रनों से हराकर एशिया कप-2022 का खिताब जीत लिया है. यह श्रीलंका का छठा एशिया कप खिताब है. रविवार को दुबई में हुए इस फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 170 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 पर ही ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की बल्लेबाजी यहां पूरी तरह फ्लॉप नज़र आई और उसका हर बल्लेबाज पत्तों की तरह ढह गया.
फाइनल स्कोर: श्रीलंका- 170/6, पाकिस्तान- 147/10
पाकिस्तान बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में खराब शुरुआत मिली, कप्तान बाबर आजम की बुरी फॉर्म जारी रही. बाबर आजम सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, इसकी अगली ही बॉल पर फखर जमान भी आउट हो गए. दो झटके लगने के बाद पाकिस्तान को मोहम्मद रिज़वान और इफ्तिकार अहमद ने संभाला, दोनों ने 71 रनों की साझेदारी की.
लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया, यहां पाकिस्तान के बल्लेबाज पत्तों की तरह ढह गए. 102 पर पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा और देखते ही देखते 147 पर पूरी टीम ही ऑलआउट हो गई. यहां श्रीलंका के प्रमोद मधुसन ने चार विकेट लिए, साथ ही वानिंदु हसारंगा ने भी तीन विकेट लिए और अपनी टीम को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.
The 𝐖𝐈𝐍𝐍𝐈𝐍𝐆 moment 🇱🇰#AsiaCup2022 pic.twitter.com/TnjcUBlo34
ऐसे पत्तों की तरह ढह गया पाकिस्तान

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










