
एलोपैथी विवाद पर 'आजतक' से बोले बाबा रामदेव- डॉक्टरों को प्रणाम, बयान ले चुका हूं वापस
AajTak
योग गुरु स्वामी रामदेव ने आजतक को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि आईएमए के खिलाफ दिए गए बयान को मैं वापस लेता हूं. मैं उन डॉक्टरों को प्राणम करता हूं जिन्होंने कोरोना संकट में अपने प्राण त्याग कर दूसरों की जिंदगी को बचाया है.
योग गुरु स्वामी रामदेव ने आजतक को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि आईएमए के खिलाफ दिए गए बयान को मैं वापस लेता हूं. मैं उन डॉक्टरों को प्राणम करता हूं जिन्होंने कोरोना संकट में अपने प्राण त्याग कर दूसरों की जिंदगी को बचाया है. स्वामी रामदेव ने कहा कि आईएम के भद्द रवैये के चलते बात उभरकर सामने आई. जब वो आयुर्वेद को स्यूडो-साईंस कहते हैं. एलोपैथी में बहुत से ऐसे डॉक्टर हैं जो कहते हैं कि 90 प्रतिशत रोगी घरपर रहकर ही, अपने खान पान को ठीक करके ठीक हो सकते हैं. रामदेव ने आगे कहा कि जब मैंने यह कह दिया कि 10 प्रतिशत रोगी ही एलोपैथ से ठीक हुए तो घरों पर रहकर 90 प्रतिशत लोगों ने खुद को ठीक किया है. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का और योग का अनादर हुआ है. आईएमए बार-बार बल्ब को पेंट को और साबुन को बार-बार प्रमाणित करने का काम कर रहा है. जबकि कोरोनिल को अप्रमाणिक कहकर आयुर्वेद का मजाक उड़ाता है. विवाद इस बात से है मैंने यह कहा है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










