
एलॉन मस्क की पुरानी तस्वीर वायरल, हेयरस्टाइल पर उठे सवाल... हिटलर और किम जोंग उन से हुई तुलना
AajTak
यह तस्वीर 2021 में मियामी में ली गई थी, जब मस्क आर्ट बेसल इंटरनेशनल आर्ट फेयर में शामिल होने गए थे. इस फोटो को लेकर लोग मस्क के हेयरस्टाइल की तुलना एडॉल्फ हिटलर के कुख्यात लुक से कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे एडॉल्फ हिटलर के लुक से जोड़ा, तो कुछ ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन जैसा बताया. कुछ यूजर्स ने इसे नाजी अधिकारी हिमलर के स्टाइल से भी जोड़ा.
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. इस बार वजह है उनकी एक पुरानी तस्वीर, जिसमें उनका हेयरकट कुछ अलग दिख रहा है. यह तस्वीर 2021 में मियामी में ली गई थी, जब मस्क आर्ट बेसल इंटरनेशनल आर्ट फेयर में शामिल होने गए थे. इस फोटो को लेकर लोग मस्क के हेयरस्टाइल की तुलना एडॉल्फ हिटलर के कुख्यात लुक से कर रहे हैं.
इस तस्वीर में मस्क के सिर के किनारे और पीछे के बाल पूरी तरह कटे हुए हैं, जबकि ऊपर के बाल लंबे हैं और एक तरफ झुके हुए हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे एडॉल्फ हिटलर के लुक से जोड़ा, तो कुछ ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन जैसा बताया. कुछ यूजर्स ने इसे नाजी अधिकारी हिमलर के स्टाइल से भी जोड़ा.
सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में मज़ाक में इस स्टाइल को "2016 ओजी मैगा हिटलर यूथ हेयरकट" कहा. अन्य लोगों ने मस्क के लुक की तुलना उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से की, जबकि कुछ ने इसे "हिमलर" हेयरस्टाइल बताया.
ट्रंप की रैली में हाथ के इशारे पर भी हुई थी आलोचना
इस तस्वीर ने मस्क के हाल के विवादों को फिर से चर्चा में ला दिया है. कुछ हफ्ते पहले, मस्क को डोनाल्ड ट्रंप की एक रैली में हाथ के इशारे को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी. कुछ लोगों का कहना था कि उनका इशारा नाजी सलामी जैसा लग रहा था, जिससे ऑनलाइन बहस छिड़ गई. हालांकि, मस्क ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और उन्होंने कहा था कि वह नाजी विचारधारा का समर्थन नहीं करते और यह सब बेवजह का विवाद है. एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि नाजी होना अत्याचार से जुड़ा है, न कि फैशन और तौर-तरीकों से.
मस्क के सफाई देने के बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और रैली का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोग कह रहे हैं कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है, जबकि कुछ का मानना है कि मस्क जैसे बड़े व्यक्ति को अपने लुक और हावभाव को लेकर सतर्क रहना चाहिए.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






