
एयर फोर्स अफसर बनकर महिला को लगाया ढाई लाख का चूना, ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे
AajTak
दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के अलवर से 20 साल के तसलीम खान को गिरफ्तार किया है, जो खुद को वायुसेना अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करता था. आरोपी ने फर्जी लेटरहेड और इनवॉइस का इस्तेमाल कर दिल्ली की महिला से 2.52 लाख रुपये हड़प लिए. पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल जब्त किए हैं जिनमें कई पीड़ितों से ठगी के सबूत मिले हैं. अब तक सात पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है.
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जिसने वायुसेना अधिकारी बनकर कई लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया. आरोपी की पहचान 20 साल के तसलीम खान के रूप में हुई है जो राजस्थान के अलवर का रहने वाला है.
महिला से 2.52 लाख रुपये ठगे
दक्षिणी दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने छतरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक शख्स ने भारतीय वायुसेना का अधिकारी बताकर उससे 2.52 लाख रुपये ठग लिए. आरोपी ने महिला को झांसा देने के लिए वायुसेना के फर्जी लेटरहेड पर तैयार किए गए पत्र और इनवॉइस भेजे. इसमें टोकन फीस और अन्य शुल्क के नाम पर रकम मांगी गई.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मनी ट्रेल के आधार पर पुलिस की टीम राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ इलाके के मुकंदवास गांव पहुंची और वहां से तसलीम खान को दबोच लिया.
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी अफसर
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिनमें कई अन्य पीड़ितों से बातचीत और ठगी के सबूत मौजूद हैं. शुरुआती जांच में सामने आया कि खान सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खुद को एयरफोर्स का अफसर बताकर लोगों से संपर्क करता था. इसके बाद वह भरोसा जीतने के लिए नकली दस्तावेज और लेटरहेड भेजता था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








