
'एयर और वॉटर प्यूरीफायर पर से हटाया जाए GST', केंद्र सरकार से केजरीवाल की डिमांड
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि साफ हवा और साफ पानी जनता का बुनियादी अधिकार है, लेकिन सरकार समाधान देने के बजाय टैक्स वसूल रही है. उन्होंने एयर और वॉटर प्यूरीफायर पर 18% GST को सरासर अन्याय बताते हुए इसे तुरंत हटाने की मांग की.
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. शुक्रवार सुबह 6 बजे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का औसतन एक्यूआई 384 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.
एक्स पर शेयर एक पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा, 'साफ हवा और साफ पानी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है. दिल्ली सहित उत्तर भारत में हवा जानलेवा हो चुकी है और समाधान देने के बजाय सरकार जनता से टैक्स वसूल रही है.'
'प्यूरीफायर पर लगाया गया जीएसटी तुरंत हटाया जाए'
उन्होंने लिखा, 'लोग अपने परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफायर लेने जाते हैं, और वहां पता चलता है कि सरकार उस पर 18% जीएसटी वसूल रही है. ये सरासर अन्याय है. मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि एयर और वॉटर प्यूरीफायर पर लगाया गया जीएसटी तुरंत हटाया जाए.'
'समाधान नहीं दे सकते तो जेब पर बोझ तो मत डालिए'
केजरीवाल ने लिखा, 'समाधान नहीं दे सकते तो कम से कम जनता की जेब पर बोझ डालना बंद कीजिए.' राजधानी के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 19 स्टेशनों पर शुक्रवार को प्रदूषण ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गया. हालात नोएडा में सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां लगभग सभी स्टेशनों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










