
एयर इंडिया हादसा AI-171 पर सनसनीखेज दावा, फ्यूल स्विच जानबूझकर बंद किए गए? इटली की रिपोर्ट में पायलट पर शक
ABP News
AI171 Crash: एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के अहमदाबाद में हुए भीषण हादसे को लेकर इटली के अखबार ने सनसनीखेज दावा किया है.
AI171 Crash: एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के भीषण हादसे को लेकर इटली के मशहूर अखबार कोरिएरे डेला सेरा ने बड़ा दावा किया है. अखबार के मुताबिक, भारतीय जांच एजेंसियां अपनी आखिरी रिपोर्ट में यह बता सकती हैं कि यह हादसा तब हुआ, जब कॉकपिट में मौजूद एक पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद कर दिए थे.
वेस्ट एविएशन एजेंसियों के हवाले से कहा गया है कि जांच में अब तक किसी तरह की तकनीकी खराबी नहीं मिली है. रिपोर्ट के अनुसार, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग से यह भी पता चला है कि किस पायलट ने फ्यूल स्विच बंद किए थे. एयर इंडिया की यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी. इस विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और को-पायलट कैप्टन क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे.
उड़ान भरते ही गिरा विमान
यह हादसा पिछले साल 12 जून को हुआ था, जब विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद गिर गया. इस हादसे में कुल 241 यात्री और क्रू मेंबर मारे गए थे, जबकि 19 लोगों की मौत उस वक्त हुई जब विमान एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया. विमान में सवार 53 लोग ब्रिटिश नागरिक थे. इस हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बच पाया, जिसका नाम विश्वास कुमार रमेश है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












